Continue



चावल– चावल भारत की प्रमुख खाद्यान्न फसल है। इसके लिए गर्म एवं आर्द्र जलवायु की आवश्यकता होती है। इसके लिए 25° से० या इससे अधिक तापमान एवं 100 सेमी० से अधिक वर्षा की आवश्यकता होती है। यह नदी घाटियों, डेल्टाओ तथा समुद्र तटीय मैदानों की जलोढ़ मिट्टी मैं आता है। भारत का विश्व में चीन के बाद चावल के उत्पादन में दूसरा स्थान है। प्रमुख चावल उत्पादक राज्य पश्चिम बंगाल, बिहार, उड़ीसा, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, पंजाब एवं हरियाणा है।
चावल (धान) एशिया की प्रमुख खाद्यान्न फसल है। इस महाद्वीप में विश्व का लगभग 90% धान उगाया जाता है। चीन भारत, जापान, बांग्लादेश एवं इंडोनेशिया इसके प्रमुख उत्पादक देश है। एशिया के देशों में आया घर चावल प्राय: देशम में उपभोग कर लिया जाता है, क्योंकि इन देशों में जनसंख्या अधिक है। धान की खेती दक्षिण अमेरिका के तटीय क्षेत्रों और अफ्रीका की नील नदी की घाटी तथा ऑस्ट्रेलिया के मरे–डार्लिंग बेसिन में भी की जाती है।
धान भारत की प्रमुख खाद्यान्न फसल है। यह मुख्य रूप से उत्तर के मैदानी क्षेत्रों एवं समुद्र तटीय मैदानी क्षेत्रों में उगाया जाता है। भारत में धान की खेती मुख्य रूप से पश्चिम बंगाल, बिहार, असम, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, उड़ीसा, उत्तर प्रदेश और पंजाब में होती है। भारत का विश्व में चीन के पश्चात धान के उत्पादन में दूसरा स्थान है। 
खेती की सभी प्रक्रियाओं; जैसे— पौधों के लिए क्यारियां तैयार करना, जताई करना, पौधे लगाना, घास ताप साफ करना, फसल की कटाई करना तथा धान से चावल निकालना आदि के लिए मानव श्रम की आवश्यकता होती है।